27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

समळौ॑ण पौध रोपकर दिया हरियाली का संदेश। श्याम सिंह।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसै॓ण के पट्टी चौथान के ग्राम जन्द्रिया मल्ला में श्री ठाकुर सिंह रावत एवं श्रीमती देवी की पुत्री की शादी में वर वधू सुरेन्द्र एवं शकुन्तला ने घर के आंगन में तेजपात का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां श्रीमती देवी ने ली, कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के अल्मोड़ा जनपद के जिला संयोजक श्री श्याम सिंह गुसाईं ने किया, उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन पर्यन्त काम आते हैं इनसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं, इसके साथ साथ वृक्ष हमारे लिए प्राणवायु हैं, जिनके बिना जीवन संभव नहीं है, समलौण के तहत हर संस्कारों को यादगार बनाने लिए प्रकृति के प्रति भावनात्मक लगाव के लिए बच्चों से लेकर वृद्धजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक अनोखी पहल है, जिसमें हमारी संस्कृति एवं सामाजिक जुड़ाव के साथ साथ रीति रिवाज एवं परंपरा झलकती हैं। पर्यावरणविद्द श्री गुसाईं जी ने कहा यह बारात जनपद अल्मोड़ा के ग्राम सारसों मल्ला पौस्ट आफिस सराई॑खेत से जनपद पौड़ी के विकास खण्ड थलीसैंण के चौथाई पट्टी के ग्राम जन्दरिया में आयी, उन्होंने सभी ग्रामीणो बारातियों एवं घरातियों से कहा कि आज हमारा पर्यावरण इतना दूषित हो गया है, कि मानव इस भोतिकवादी युग में चलायमान है, और वृक्ष संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे अनेक प्रकार के प्रभाव उत्पन्न हो रहें हैं, इसलिए इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण का संकल्प लेना होगा, तभी हम खुशहाली से जीवन यापन कर सकते हैं, और तभी हमारा भविष्य भी बच पाएगा। उन्होंने विस्तार से समलौण आन्दोलन की जानकारी दी। उक्त अवसर पर समस्त ग्रामीण घराती एवं बाराती भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

आध्यात्मिक एवं शिक्षाविद् डॉ असलम को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

uttarbydaitava

नगर विधायक की गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

uttarbydaitava

मोदी की योजनाएं लोगों के जीवन में बदलाव लाने की योजनाएं: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment