27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

महापौर के भाई का भौतिक शरीर पंचतत्व में विलीन-                शिवपुरी शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार


सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार के छोटे भाई विनय सिंह का भौतिक शरीर आज सुबह पंचतत्व में विलीन हो गया। अम्बाला रोड स्थित शिवपुरी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्निी महापौर के भतीजे और विनय सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अग्रिम ने दी।

विनय सिंह की अंतिम यात्रा में महापौर डॉ. अजय कुमार के अतिरिक्त योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, विधायक राजीव गुंबर व देवेन्द्र निम, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खां, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व हेमंत अरोड़ा, समाजसेवी त्रिलोक चंद गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पन्ना लाल शर्मा, शशि वालिया, के एल अरोड़ा सहित विभिन्न दलों के राजनेता, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय सहित निगम के अनेक अधिकारी व कर्मचारी, पार्षदगण, सहारनपुर क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा शहर के हजारों गणमान्य लोग शामिल रहे।

फोटो-शिवपुरी शमशान में विनय सिंह का अंतिम संस्कार

Related posts

महत्वपूर्ण सूचना – नगर विधायक सहारनपुर

Rajnitin Singh Rawat

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता घनानंद उर्फ घन्ना भाई का आकस्मिक निधन

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment