21.2 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

श्रद्धापूर्वक बनाई भगवान विश्वकर्मा जयंतीजगह-जगह हवन-यज्ञ कर की विश्व शांति की कामना

श्रद्धापूर्वक बनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती
जगह-जगह हवन-यज्ञ कर की विश्व शांति की कामना

सहारनपुर में विश्वकर्मा चैक पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
सहारनपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ कर यड में पूर्णाहुति दी गई। आज विश्वकर्मा चैक पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में हवन किया गया। जनेश्वर आर्य ने हवन पूजा कराई। विश्वकर्मा महासभा के संयोजक ओमपाल पांचाल विश्वकर्मा ने समाज की एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने विश्व को तकनीकी कला की जो राह दिखाई उससे पूरी दुनिया ने उन्नति की है। जयपाल धीमान ने विश्वकर्मा भगवान को सर्वमान्य बताया वहीं मास्टर नकली राम धीमान ने आधुनिक विज्ञान को भगवान विश्वकर्मा की देन बताया। तेजपाल पांचाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं को शस्त्र दिये। कार्यक्रम में करण धीमान, विषुपाल धीमान, संजय धीमान लंढोरा, राकेश धीमान, नरेश पांचाल, राजेन्द्र धीमान सिडकी, सुशील धीमान, राजकुमार पांचाल, मांगेराम पांचाल, इंजीनियर रमेशचंद धीमान, राजेन्द्र धीमान हिम्मत नगर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संजय धीमान सपत्नीक रहे। संचालन सुशील धीमान ने किया। इसके अलावा शारदा नगर सर्किट हाऊस के पास भगवान श्री विश्वकर्मा चैक पर पूजा कार्यक्रम बड़े श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा महासभा समन्वय समिति के तत्वावधान में पूजा महोत्सव के अन्तर्गत प्रातरू साढेघ् सात बजे कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। सबसे पहले भगवान श्री विश्वकर्मा जी के नाम का कलश स्थापित किया गया तत्पश्चात हवन प्रारम्भ हुआ। पण्डित नीलमणि के सानिध्य में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हवन के पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती गाकर उनकी आराधना की गई। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा महासभा समन्वय समिति के संयोजक गोरधन दास धीमान, अध्यक्ष रामकुमार, सचिव संजय धीमान, सुशील धीमान, सतीश धीमान, मोहित धीमान, अशोक धीमान, विनोद धीमान, ईलम चंद धीमान महावीर पांचाल, सुशील घाटेड़ा, सुशील जन्धेड़ा, अनिल जन्धेड़ा, रामकुमार पांचाल सुभाष धीमान रजनीश धीमान अमित धीमान विकास धीमान, नरेश जांगिड़, दीपा धीमान, रेणु धीमान, अनुभव, आकर्ष, डॉक्टर सुशील धीमान, विजय धीमान, शिवकुमार, रमेश धीमान, पवन धीमान, रामपाल धीमान आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्मार्ट सिटी की 37 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास

Rajnitin Singh Rawat

16 फरवरी को देहरादून में रिलीज होगी गढ़वाली फीचर फिल्म पितृकुड़ा-प्रदीप भंडारी

Rajnitin Singh Rawat

स्वामी कालेन्द्र महाराज के सानिध्य में श्री कृष्णा छठी पूजन महोत्सव आयोजित

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment