27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा को ‌तुलसी‌ विवाह कार्यक्रम विधिवत् सम्पन्न –

23/11/2023 महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर माता तुलसी का विवाह विधि वत किया गया। जिसमें पहले दिन तुलसी माता को हल्दी और मेंहदी लगाकर सजाया गया। उसके पश्चात दुसरे दिन ‌तुलसी जी का विवाह विधि वत किया गया। जिसमें ट्रस्ट की सभी मातृशक्तियो ने हर्षोल्लास पूर्वक ‌अपना योगदान दिया। कुछ मातृशक्तियां ‌बाराती बनकर ‌वह बारात लेकर तुलसी माता के आंगन में पहुंचे। जहां पर पहले से उपस्थित ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रेनू रौतेला जी व अन्य बहिनों ने बारात का फुल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मनमोहक भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। उपस्थित सभी मातृशक्तियो ने नाच‌ गाकर माहौल को भक्ति मय बना दिया। उसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। और आये हुए सभी ‌लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई। महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की श्रीनगर गढ़वाल शाखा में भी तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन श्रीमती रजनी तड़ियाल जी ने किया। वहां पर भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट की कीर्तन मंडली का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। हम उनके आभारी हैं। ट्रस्ट में उपस्थित सभी मातृशक्तियो को तुलसी विवाह कार्यक्रम में ‌बडा आनंद आया। सभी मातृशक्तियो ने ‌आगामी वर्ष में भी तुलसी विवाह को और भी ज्यादा उत्साहित होकर और बड़े स्तर से ‌सम्पन करने पर विचार किया। उपस्थित सभी मातृशक्तियो का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। और धन्यवाद करतें हैं। कि सबने अपना अमूल्य समय निकाल कर हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

अनूप पंवार देहरादून प्रभारी

Related posts

समाज कल्याण मंत्री को सौंपा मांगपत्र, की समस्याओं के समाधान की मांग

Rajnitin Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ी समाज को अपमानित करने वाले बयान को लेकर मियाँवाला चौक में पुतला दहन

Rajnitin Singh Rawat

हरिद्वार ज्वालापुर विधानसभा से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment