21.2 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

स्मार्ट फुटपाथ पर ट्रक खडे़ देख महापौर हुए हैरान
-निगम व पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिए निर्देश


सहारनपुर। मेला गुघाल स्थल पर स्मार्ट सिटी के तहत बनायी गयी सड़क और फुटपाथ का कार्य अभी ठीक से पूरा भी नहीं हो पाया है और ट्रक-मोटर ठीक करने वाले मिस्त्रियों ने सड़क व फुटपाथ को तोड़फोड़ कर क्षति पहंुंचाना शुरु कर दिया है। महापौर ने निगम और पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
आज सुबह मानकमऊ के छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर लौटते हुए महापौर डॉ.अजय कुमार मेला गुघाल स्थल पर स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। वे यह देखकर हैरान रह गए कि निर्माणाधीन गेट के निकट स्मार्ट फुटपाथ पर ही दो ट्रक ऊपर चढ़ा कर खडे़ किये गए हैं और मिस्त्री वहीं बैठकर ठोक-पीट का काम कर रहे है। आगे बढ़ने पर उन्होंने पाया कि स्मार्ट फुटपाथ की जगह-जगह से मिस्त्रियों ने ईंटे निकालकर उसे क्षतिग्रस्त कर रखा है। उन्होंने ऐसे करने वाले मिस्त्रियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह जनता का और आपका पैसा है जिसे आप बर्बाद कर रहे है। उन्होंने निगम अधिकारियों के अलावा पुलिस अधिकारियों को फोन कर ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

Related posts

काश्मीर से कन्या कुमारी तक यात्रा निकाले जाने पर हमारा फोकस भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री- ठाकुर अनूप सिह

Rajnitin Singh Rawat

देहरादून के अधिवक्ताओं द्वारा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सिंह रावत जी का किया अभिनंदन

Rajnitin Singh Rawat

मेयर ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment