21.2 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

नगर निगम की ओर से महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने भेजा इसरो को पत्र


चंद्रयान-3 की सफलता पर नगर निगम ने भेजी इसरो को बधाई
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर ने चंद्रयान-3 की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई भेजी है। महापौर ने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि देश की नई पीढ़ी को अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। महापौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व के लिए बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
नगर निगम की ओर महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह द्वारा इसरो के चेयरमैन को भेजे गए बधाई एवं अभिनंदन पत्र में कहा गया है कि चंद्रयान-3 की सफलता पर सहारनपुर महानगर के लोग गर्व एवं उल्लास की अनुभूति कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकांे और इसरो की सफलता के साथ-साथ भारत की प्रगति और वैश्विक स्तर पर हमारी ताकत की भी प्रतीक है। महापौर ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सभी चुनौतियों को पार करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरना इस बात का प्रतीक है कि हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज में हर चुनौती को पार करने के लिए कैसे तैयार हैं।
महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि नगर निगम सहारनपुर का मानना है कि तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी और नवाचार के युग में हमारे वैज्ञानिक ज्ञान, समर्पण और कौशल का एक उदाहरण है। उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, नवप्रवर्तन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देश को विज्ञान के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ा रही है। उनकी उत्कृष्टता की भावना, निरंतर नवाचार और चुनौतियों का सामना करने के साहस ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया है। उनकी सफलता ने अन्य देशों को भी बड़ा सोचने और उसे हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में महिला वैज्ञानिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमें गर्व है कि हमारी महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह सफलता हमारी महिला वैज्ञानिकों के साथ ही देश की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

Related posts

16,17 मार्च, 2024 को जयपुर में राजपूत व्यापार सम्मेलन-डां जयेन्द्र सिंह जाडेजा

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्रांति दल को सांगठनिक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा -डी डी पंत

uttarbydaitava

समाज कल्याण मंत्री को सौंपा मांगपत्र, की समस्याओं के समाधान की मांग

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment