27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

जागरूकता ही अग्नि से सुरक्षा का उपाय: प्रताप सिंह

सहारनपुर 17 अप्रैल। संयुक्त व्यापार संघ द्वारा स्थानीय दाल मण्डी पुल हिरन मारान के क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रताप सिंह व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक मनोचा  व संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सूरज ठक्कर द्वारा इस अभियान की शुरूआत की गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य शमन अधिकारी प्रताप सिंह द्वारा अग्नि सुरक्षा के उपाय बताये गये। उन्हांेने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान बन्द करते समय एम.सी.वी. बन्द करना रात्रि में सुनिश्चित करें व
इन्वर्टर को स्वीचऑफ कर दे। प्रतिष्ठान में बिजली के कटे-फटे तारों को तुरन्त बदलवाये सही ढंग से फ्यूज लगवायें और एक ही प्लग पर कई यंत्र न चलायें। उन्होंने कहा कि विद्युत वायरिंग का इलैक्ट्रिकल्स आडिट अवश्य
करायें। अपने प्रतिष्ठान में आग बुझाने वाले फायर उपकरण अवश्य लगवायें,जो कि मौजूदा समय में कम कीमत पर उपलब्ध हैं। अपने फायर स्टेशन का मोबाइल नम्बर फास्ट डायल पर रखें।महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि कानपुर में हुई घटना 600 दुकानों को नुकसान पहुंचा है, ऐसी घटना से सीख लेनी चाहिए। अग्निशमन के समस्त
उपाय अपनाने चाहिए। एक बार लगी आग से व लापरवाही से समस्त जीवन की पूंजी छीन सकती है। ये सुरक्षा उपाय अपनाकर ही आप अपने प्रतिष्ठान व आने वाले
भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने आग बुझाने के उपकरणों व तरीकों को प्रदर्शित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार, मदन लाम्बा, तरूण सचदेवा, किशन लाल ठक्कर, सुदर्शन जुनेजा, विजय बाठला,प्रमोद साहनी, मनमोहन सिंह, कपिल सचदेवा, स.सुशील सूरी, सुरेश गुम्बर,
प्रशान्त उडिया, चिराग डाबर, नीरज गोस्वामी, अर्जुन शर्मा, प्रवीन ठकराल आदि व्यापारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मानवीय कल्याण समिति द्वारा रामलीला मंचन पर सामाजिक शिरोमणि रणबीर सिंह चौहान का अभिनंदन

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड की पैरा-एथलीट अमीषा रावत पैरालंपिक पेरिस 2024 में महिला शॉट पुट एफ46 श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Rajnitin Singh Rawat

नगर निगम के 5 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “विकास रथ” का लोकार्पण करते रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment