21.2 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

दानवीर -सामाजिक शिरोमणि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल आदि गर्म वस्त्र वितरित किए

समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने गरीब असहाय लोगों को वितरित किए कंबल आदि गर्म वस्त्र वितरित कर मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट कार्य किया। आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कालेज सतपुली , चामीटीनेजर्स क्लब, तथा न्यू हैप्पी चिल्ड्रंस अकैडमी जलोथ गांव सहित अनेक विद्यालयों से आये छात्र -छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर आमंत्रित अतिथियों को झूमने पर विवश कर दियावहीं, कंबल वितरण के साथ ही ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी द्वारा लगभग 400 लोगों के लिए इस अवसर पर एक बड़े भण्डारे का आयोजन भी किया गया था तथा
आज की भागदौड़ एवं स्वार्थी माहौल में मनुष्य अपने निज हितों को साधने में व्यस्त हैं,वहीं देवभूमि उत्तराखण्ड के सतपुली (मलेठी) निवासी वरिष्ठ समाजसेवी -दानवीर सामाजिक शिरोमणि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की सादगी , सरलता , विनम्रता मानवीय मूल्यों के संवाहक है।
परहित सरिस धर्म नहि भाई-पर पीड़ा सम नहीं अधमाई अर्थात परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जो व्यक्ति स्वयं की चिंता न कर परोपकार के लिए कार्य करता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है। परोपकार का अर्थ है दूसरे की भलाई करना। परमात्मा ने हमें जो भी शक्तियां व साम‌र्थ्य दिए हैं वे दूसरों का कल्याण करने के लिए दिए हैं। ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी का मानना है कि नर सेवा नारायण सेवा है। कंबल एवं कपड़े वितरण समारोह में सामाजिक सरोकारों के धनी तथा उद्योगपति ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी , त्रिलोक सिंह चौहान , जितेन्द्र चौहान प्रबंधक सोनिया जी पुष्पेन्द्र राणा, गंगा सिंह बिष्ट,उम्मेद सिंह रावत प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज सतपुली हेमन्त बिष्ट, डाॅ• प्रो• राकेश नेगी, रणधीर सिंह, सरितानन्द डुकलान , सुर्जन सिंह , प्रताप सिंह । मंच का संचालन प्रथम चरण में सुरेन्द्र राणा द्वारा तथा दूसरे चरण में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की संचालिका सोनिया जी द्वारा सफल संचालन किया गया। आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts

गौमूत्र और गोबर मानव जाति के लिए अनोखा वरदान: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

नव फूड कोर्ट एरोमा रिसोर्ट का शुभारंभ

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड के लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी को उत्तराखंड गौरव सम्मान

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment