27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे उत्तरदायित्व


शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे उत्तरदायित्व November 3, 2022

मेष :
इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अच्छी है। कई तरह की नई जानकारियां मिलेंगी। दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव हावी ना होने दें। क्योंकि उचित समय समय आने पर अपने आप ही काम बनते जाएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। समझदारी और शांति से दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ग्रह स्थिति कुछ मिले-जुले प्रभाव बनी रहेगी। एक निश्चित रणनीति बनाकर अपने कार्यों को अंजाम दे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कुछ गति आएगी। साथ ही आय की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं। जीवन साथी अथवा पारिवारिक सदस्यों का उचित सहयोग मिलेगा। और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आराम के लिए भी उचित समय निकालें तथा उचित आहार भी ले।
वृष :
रुके हुए काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही किसी सामाजिक संस्था में भी आपका योगदान रहेगा। घर का माहौल सुकून और शांति पूर्ण रहने से आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी कोई भी कदम उठाने से पहले उससे संबंधित जानकारी अवश्य हासिल कर ले। वरना बाद में पछतावे की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित लोगों की बातों में ना आए तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियों में निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से नई संभावनाएं जरूर मिलेगी। विस्तार संबंधी किसी भी वस्तु को गंभीरता से लें। ऑफिस के कार्यों में आपके उचित प्रदर्शन द्वारा अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत उत्तम बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें तथा उनका उचित ध्यान रखें।

मिथुन :
आज दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। इसलिए लापरवाही अथवा आलस की वजह से किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, और आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको तनाव देगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना करें, क्योंकि जब उम्मीदें साकार ना हो तो मन व्यथित ही होता है। अपनी योग्यता और निर्णय द्वारा ही अपने कार्यों को संपन्न करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी नई गतिविधि शुरू करते समय उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए किसी अनुभवी सदस्य की मदद जरूर लें। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विकसित करें, परंतु किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना भी उचित नहीं है। पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात या वार्तालाप होगा और पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु असावधानी ना बरतें। इस समय अपना ध्यान रखना पहली प्राथमिकता है।

कर्क :
अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। संतान की किसी सफलता से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में थोड़ा डिसिप्लिन भी बना कर रखना जरूरी है। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी और व्यवधान महसूस हो सकती हैं। लेकिन जल्दी ही समस्या का हल भी निकल आएगा इसलिए चिंता ना करें। किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े।व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेगी और आप व्यक्तिगत व्यस्तता होने की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। लेकिन जरूरत के हिसाब से आपके काम बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में जी तोड़ मेहनत करनी होगी। घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपका प्रयास कामयाब रहेगा। बच्चे भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और अनुशासित बनाकर रखेंगे। आहार में आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। कफ, खांसी और गले में इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।

सिंह :
घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। उनके प्रति आदर-मान में कोई भी कमीं ना आने दे। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपकी नजदीक रहेगी। अन्य गतिविधियों में भी आपकी रूचि रहेगी। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के साथ संपर्क रखने से आपकी मान-हानि पर भी बात आ सकती हैं। इसलिए व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाएं घर की गतिविधियों में तथा बच्चों के साथ ही व्यस्तता बनाए रखें। व्यर्थ के खर्चों को भी कम करें। कामकाज के प्रति अत्यधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों से कुछ दिक्कतें आएंगी। परंतु तनाव लेने की वजह समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में गति आएगी। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से निपट जाएंगे। परिवार जनों तथा जीवन साथी के साथ खुशनुमा और सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें। और अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर भी काबू रखें।
कन्या :
आपके व्यवहार कुशलता से दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। उधार दिए हुए अथवा कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली करने का अनुकूल समय है। घर का माहौल पॉजिटिव बनाए रखने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने की वजह अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय आवागमन संबंधी कोई भी क्रियाकलाप करना उचित नहीं है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने में संकोच ना करें। व्यवसाय में अचानक ही कोई व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। हिम्मत हारने के बजाय मनोबल बनाकर रखें। समय अनुसार समस्या का हल भी मिल जाएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। समय पर अपने कार्यों को पूरा करें। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर होगी, और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। अपना आत्मविश्वास और मनोबल में कमी ना आने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ थकान और चिंता हावी रहेगी। मेडिटेशन अवश्य करें।

तुला :
आज किसी कार्य के प्रति किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए मन लगाकर मेहनत करें। आपके अच्छे मैनेजमेंट की वजह से परिवार तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधि में उचित संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। किसी भी तरह का निवेश करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है। क्योंकि कुछ व्यवधान आने की आशंका है। पेपर वर्क करने से पहले उसका अच्छी तरह से अध्ययन करना जरूरी है। वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कोई भी लापरवाही ना करें। बिजनेस में नए काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। धैर्य रखें। मनोनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए समय लगेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। सरकारी कार्यालय में कुछ अव्यवस्था रह सकती हैं। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। लव पार्टनर के साथ भी मुलाकात होने से मन को सुकून और शांति मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासित रहेंगे। आप में ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृश्चिक :
किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। साथ ही आज अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। खर्चों में किसी भी प्रकार की कटौती करना असंभव होगा। परंतु उधारी अथवा कर्ज़ लेने से परहेज रखें। समय अनुसार अपनी सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपनी दिनचर्या पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय में किसी भी कार्य को बहुत अधिक गंभीरता से लें। लापरवाही और आलस की वजह से काम रुक सकते हैं। परंतु कोई सरकारी मामला हल होने की उचित संभावना है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन व सलाह पर भी अमल करना जरूरी है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। तथा आपसी सामंजस्य द्वारा घर का वातावरण भी सुखद बनाकर रखना भी उनका कर्तव्य है। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत को हल्के में ना लें।
धनु :
आपकी कोई समस्या हल होगी, जिससे चिंता मुक्त होकर आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियां में भी कुछ समय जरूर दें। वाहन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के लिए अभी परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी कार्यों में ध्यान देना जरूरी है। बदलती शिक्षा प्रणाली की वजह से प्रयास भी अधिक करने होंगे। कारोबारी गतिविधियां अभी मध्यम ही रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को नजरअंदाज रखें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय व्यवसाय में अधिक निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिस में कुछ तनाव जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी।
अत्यधिक कार्यभार का असर आपकी शारीरिक और मानसिक थकान को बड़ा सकता है। अपनी खानपान की प्रणाली को भी सुधारें। प्राणायाम करना भी इसका उचित समाधान है।
मकर :
अपने संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। और आपके विचार शैली में भी सकारात्मकता आएगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेना आपको बुरी तरह थका देगा। रुपए-पैसे से संबंधित लेनदेन को लेकर किसी के साथ लड़ाई झगड़े होने जैसी आशंका है। परंतु सावधानी रखने से इन परिस्थितियों को टाला जा सकता है।
व्यवसायिक कामों में ज्यादा निवेश न करें। परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इसका असर आप की आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार भी आ सकता है। परंतु धैर्य रखने के अलावा और कोई हल नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। बदलते मौसम से अपना बचाव करने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
कुंभ :
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा और निर्णय लेने की क्षमता भी उचित होगी। दूसरों के झमेले में ना पड़ें, अन्यथा बैठे-बिठाए आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच ना करें। बिजनेस के नजरिये से समय बेहतर है। कोई नया ऑर्डर या अनुबंध हासिल हो सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। ध्यान रखें कि जानकारी के अभाव में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से मांसपेशियों तथा सर्वाइकल का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।

मीन :
पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल होने से राहत मिलेगी। वार्तालाप करते समय अपने स्वभाव में मैच्योरिटी बनाए रखें तथा आवेश में ना आए। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। दूसरों के मामले में उलझने से आपके लिए भी कोई मुश्किल परिस्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि खुद को अपने कार्यों में ही व्यस्त रखें। मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय बना रहेगा। सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। व्यवसाय में अत्यधिक निवेश करना या कोई जोखिम लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से आप अपने मन मुताबिक सफलता हासिल कर सकते है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में परिवार के साथ उचित समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनाए या लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाए। नकारात्मक परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। थकान और कमजोरी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए खुश और मस्ती में रहें।

Related posts

आध्यात्मिक एवं शिक्षाविद् डॉ असलम को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

uttarbydaitava

उत्तराखंड के सामाजिक नक्षत्र कुंजबिहारी नेगी जी का निधन

uttarbydaitava

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान, दिल्ली श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में अन्य महत्वपूर्ण राजपूत संगठनो के साथ मिलकर “क्षत्रिय वैवाहिक परिचय सम्मेलन – 2025”

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment