27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद होने पर चालान करते निगम अधिकारी


50 कि.ग्रा. प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर 19 हजार जुर्माना वसूला

  • सब्जी विक्रेताओं को आपूर्ति करने वालों पर भी की कार्रवाई
    सहारनपुर। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ मण्डी समिति और चिलकाना रोड पर अभियान चलाते हुए करीब 50 कि.ग्रा. पॉलीथिन बरामद कर 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन का व्यापार और उपयोग न करने की चेतावनी दी।
    नगर निगम ने शनिवार को मण्डी समिति और चिलकाना रोड सहित अनेक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बीस से अधिक दुकानों व वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान सब्जी व फल विक्रेताओं को प्रतिबंधित पॉलीथिन सप्लाई करने वाले दो बाइक सवारों से पॉलीथिन बरामद कर उसे जब्त किया और जुर्माना लगाया। मच्छी बाजार में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
    प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में करीब 50 कि.ग्रा. प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर कुल 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है और भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन का व्यापार और उपयोग न करने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के प्यार सिंह व प्रवीण, स्वास्थय विभाग से सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, प्रकाश चंद व सोम कुमार तथा सुपरवाइजर सुशील आदि साथ रहे।

Related posts

गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक का रिबन काटकर उद्घाटन करते मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुम्बर व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

पार्को का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

इस्कॉन समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ का कार्ड जारी करते महापौर डॉ. अजय कुमार व कुरुक्षेत्र इस्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment