27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

नगर निगम ने किया गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन सहारनपुर।

नगर निगम द्वारा आज देर शाम गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से निर्मित करीब 10000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मेयर संजीव वालिया, मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, विधायक राजीव गुंबर वह देवेन्द्र निम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया, और इसी के साथ पूरा गांधी पार्क परिसर झिलमिलाते दीपों से जगमगा उठा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम जेड एस ओ राजीव चौधरी सहित अनेक अधिकारी, पार्षद अंकुर अग्रवाल, पुनीत चौहान,गौरव चौधरी व रमन चौधरी के अतिरिक उमंग और फोर्स के वालंटियर्स तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेन्द्र आज़म ने किया।

Related posts

विस उपचुनाव की तैयारी मे जुटे पार्टी कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

Rajnitin Singh Rawat

सूरत व अहमदाबाद में प्रदेश के सभी 17 निगमों के मेयर व नगरायुक्तों के लिए पांच दिवसीय चल रहा प्रशिक्षण

Rajnitin Singh Rawat

नगर निगम कार्यकारणी के लिए निर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत करते महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment