21.2 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

रायवाला पर अतिक्रमण ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी

निगम ने रायवाला क्षेत्र में ध्वस्त किया अतिक्रमण स्मार्ट रोड के नाला निर्माण में बन रहा था अवरोध
सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को रायवाला पर स्मार्ट रोड और नाला निर्माण में अवरोध बन रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पहले ही चेतावनी दे दी गयी थी कि या तो वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा उसे ध्वस्त कर दिया जायेगा। कुछ दिन पूर्व स्मार्ट सिटी चेयरमैन व मंडलायुक्त लोकेश एम ने भी रायवाला स्मार्ट रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
नगरायुक्त के निर्देश पर आज अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता रायवाला चौक पहुंचा और रायवाला स्मार्ट रोड के नाला निर्माण में अवरोध बन रहा पुराना अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 9 भवनों व दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। तीन पहले अपर नगरायुक्त ने स्वयं रायवाला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नाले पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा सोमवार को निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा।
कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के नरेश कुमार, हेमराज, रणदीप, शिवकुमार, पवन, प्रदीप, नबाबुद्दीन, के अलावा थाना मंडी प्रभारी योगेश शर्मा, सबइंस्पैक्टर संजय शर्मा, एसएच जैदी, सिपाही सौरभ तथा वार्ड 51 के पार्षद शहजाद भी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तर भारत के वरिष्ठ हृदय एवं डायबिटीज रोगी विशेषज्ञ डॉ संजीव मिगलानी जी को सहारनपुर का ऐतिहासिक कलैंडर भेंट करते हुए

Rajnitin Singh Rawat

नगर निगम में जनसुनवाई करती नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

प्रदेश के अन्य निगमों के मेयर व नगरायुक्तों के साथ मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment