27.5 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रमुख आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट जी ने किया दुनिया को अलविदा

उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रमुख आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट जी ने किया दुनिया को अलविदा
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट जी के निधन ने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है।
वे उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के प्रमुख चेहरों में से रहे और पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकार, अलग राज्य की मांग और क्षेत्रीय पहचान के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।
राज्य गठन के बाद भी उन्होंने उत्तराखंड की मूल भावना, क्षेत्रीय स्वाभिमान और जनसरोकारों की राजनीति को जीवित रखने का प्रयास किया।
दिवाकर भट्ट उत्तराखंड के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और उन्होंने क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल उर्फ यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। भट्ट 2007-2012 तक देवप्रयाग निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे और 2002 , 2007 और 2022 में यूकेडी से, 2012 में भाजपा से और 2017 में आईएनडी से चुनाव लड़े,
उनका निधन केवल एक राजनीतिक शख्सियत का नहीं, बल्कि ऐ की संघर्षशील चेतना के एक प्रतीक का अवसान है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Related posts

परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए की निःशुल्क रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था

Rajnitin Singh Rawat

स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए सात जोन में बांटा जायेगा शहर

Rajnitin Singh Rawat

सामाजिक सरोकारों के संवाहक एवं पूर्व सेना नायक श्री बलवंत सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment