27.5 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

देवप्रयाग विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी होंगे पुरण सिंह कठैत

आप सबको यह अवगत कराते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही हैं, कि आज उत्तराखंड क्रांति दल की कोर कमेठी की देवप्रयाग में एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई, जिसमें सर्वस्ममति से यह निर्णय लिया गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में देवप्रयाग विधानसभा से श्रीमान पुरण सिंह कटैथ जी उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी होंगे, उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व प्रमुख श्रीमान विजयंत निजवाला जी ने रखा तथा उनके नाम का अनुमोदन उक्रांद के जिलाध्यक्ष श्रीमान डीडी पंत जी और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान बीरबल डुंगरियाल जी ने किया… उक्रांद के सभी साथी एकजुट -एकमुठ हो जाएं, निश्चित रूप से आज उक्रांद को जो डायनमिक चेहरा देवप्रयाग से मिला हैं, वो हम सबका सौभाग्य हैं 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

अब हम सभी देवप्रयाग के सम्मानित मतदाताओं से आह्वान एवम अपील करते हैं, कि आइए और अपने क्षेत्रीय दल उक्रांद को मज़बूत करें ताकी हम अपने शहीदों के सम्मान मे इस प्रदेश को उनके सपनों के अनुरूप संवार सकें 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

टैक्स जमा न करने पर प्रभात सिनेमा सील

Rajnitin Singh Rawat

महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगी महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाने को स्वीकृति

uttarbydaitava

दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2024 मे उत्तराखंड के डॉ राघव लांगर ने किया भारत का प्रतिनिधित्व ।                डॉ लांगर उत्तराखंड 2009 बैच के आई ए एस अधिकारी

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment