27.5 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ श्री शिबू सोरेन जी पंचतत्व में विलीन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं वेदनापूर्ण है। अपने क्षेत्र के विकास की सोच और छोटे राज्य की परिकल्पना के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आदिवासी व वंचित तबके को समाज के शोषक वर्ग के ख़िलाफ़ जागरूक कर पृथक झारखंड राज्य के लिए एक जुट कर बड़े संघर्ष का शंखनाद किया। राज्य प्राप्ति के संघर्ष के सबसे बड़े नायक रहे।
शिबू सोरेन जी के निधन से आदिवासियों, ग़रीबों व हाशिये पर खड़े लोगों ने अपना सच्चा हमदर्द खो दिया। क्षेत्रीय अस्मिता की आवाज़ उठाने वाले लोगों व क्षेत्रीय संगठनों को भी उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है। मैं अपनी और अपने उत्तरदायित्व ग्रुप की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
राजनीतिन सिंह रावत
पत्रकार -लेखक -इतिहासकार

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं का कोटद्वार में सम्मान समारोह..

Rajnitin Singh Rawat

सहारनपुर में ग्राम मल्हीपुर में एस्ट्रोनाॅमी लैब का लोर्कापण करते विधायक व डीएम-एस.एस.पी

Rajnitin Singh Rawat

एसएसपी ने पुलिस लाईन का किया भ्रमण, सम्बंधितों को दिए दिशा-निर्देश

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment