चिट्ठी न कोई सन्देश-जाने वो कौन सा देश
जहाँ तुम चले गए-इस दिल पे लगा के ठेस
13 मई 2025, आज प्रातः 4.00 बजे , सामाजिक शिरोमणि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान अपनी अनंत यात्रा पर चले गए। पुण्यात्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। उनका आकस्मिक चले जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।पूरे परिवार को इस असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।आज पूरी सतपूली एवं उत्तराखंड में उनको चाहने वाले लोग उनके चले जाने से आहत हैं। पूरी नयारघाटी शोकाकुल है। मैं और मेरा परिवार अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
राजनीतिन सिंह रावत
पत्रकार -लेखक -इतिहासकार
previous post
