27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ी समाज को अपमानित करने वाले बयान को लेकर मियाँवाला चौक में पुतला दहन

आज उतराखंड क्रांति दल द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा विधानसभा में पहाड़ी समाज को अपमानित करने वाले बयान को लेकर मियाँवाला चौक में पुतला दहन किया गया,उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि पहाड़ी समाज को गाली देने वाले विधायक को तत्काल विधानसभा से बर्खास्त किया जाना चाहिए, दल के युवा नेता परवीन चंद रमोला ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में एक कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा पहाड़ियों को अपमानित कर मैदान पहाड़ की बात करना इनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल प्रेमचंद्र अग्रवाल को विधायक दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि 42 से अधिक शहादतों के बाद बने पर्वतीय राज्य उतराखंड में ऐसे राज्य विरोधी अराजक तत्वों को राज्य में रहने का कोई अधिकार नहीं है, यदि पहाड़ के विधायकों को थोड़ी सी भी शर्म हो तो उनको प्रेमचंद्र का विरोध करना चाहिए, केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि यदि प्रेमचंद्र अग्रवाल ने माफ़ी नहीं मांगी तो यह आग समस्त प्रदेश में फैलेगी, इसकी जिम्मेदार धामी सरकार होगी। युवा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समस्त पहाड़ के समाज को एकजुट होकर ऐसे अराजक जन प्रतिनिधियों का सामाजिक बहिस्कार करना चाहिए।
केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूडी को तत्काल प्रेम चंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करनी चाहिए।

Related posts

रविसेन की भूमिका सदैव सकारात्मक और सहयोगात्मक रही: महापौर-                               रविसेन जैन के निधन पर नगर निगम बोर्ड ने शोक प्रस्ताव पारित किया

Rajnitin Singh Rawat

सफेद कुष्ठ बीमारी एक छूआछूत रोग-

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्रांति दल को सांगठनिक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा -डी डी पंत

uttarbydaitava

Leave a Comment