27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

सतपुली  के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान सहित चार पार्षदों ने ली शपथ।

उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालनी मौर्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत एवं आईसीसी के सदस्य कांग्रेसी नेता राजपाल बिष्ट तथा स्थानीय प्रभारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही इस शपथ ग्रहण को भव्य एवं दिव्य बनाने चर्चित लोक गायक अमित सागर एवं उनकी टीम की भी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर आपने चर्चित गीत चैता की चेताली पर खूब थिरके पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत एवं शपथ ग्रहण समारोह में साक्षी बनने आए सभी उपस्थित जनता शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय लोगों समेत नगर व क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र चौहान को नपा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चारों वार्डों के सभासदों को निजी तौर पर स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित इस दौरान जितेंद्र चौहान ने कहां की आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह एक सजग पहरी के रूप में अपने सभासदों के साथ टीम भावना से कार्य करेंगे और जनता के बीच में हमेशा निरंतर अपना संपर्क बनाए रखेंगे। वह सतपुली नगर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर प्रयास करेंगे।
चारों वार्डों के सभासदों ने भी अपने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग का भरोसा दिया इस अवसर पर चारों सभासद में अमित रावत अम्मू,चंद्र मोहन सिंह चंदू,रिंकी रावत,दीपिका मियां सहित नगर के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक महिलाएं मौजूद थे।

Related posts

🌺 महाराजा हरि सिंह — जयंती पर शत-शत नमन 🌺(23 सितंबर 1895 — 26 अप्रैल 1961)

uttarbydaitava

भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सिंह

Rajnitin Singh Rawat

दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2024 मे उत्तराखंड के डॉ राघव लांगर ने किया भारत का प्रतिनिधित्व ।                डॉ लांगर उत्तराखंड 2009 बैच के आई ए एस अधिकारी

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment