27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ रिलीजन एंड नॉलेज (WORK)वर्क संस्था ने 8 सितंबर 2024 दिन रविवार, कम्पनी गार्डन, सहारनपुर में स्वच्छता अभियान किया

प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए लोगो को जागरूक भी किया।
👉Say No To Plastic 👈

वर्क संस्था कार्यकर्ता अदील फारूक ने बताया वैसे तो संस्था समय समय पर सब धर्मों के पर्व या त्यौहारो को सेवा करते हुए और करुणा कार्य करते हुए मनाते है, ठीक इसी तरह प्रेरणा स्रोत मुहम्मद (स.) साहब के जन्म माह (COMPASSION MONTH) में भी पूरा महीना इंसानों और जानवरों की सेवा करते हुऐ मनाते है,
संस्था ने करुणा माह की शुरुवात नेत्रहीन शिक्षण संस्थान के नेत्रहीन पाठको के साथ समय बीता कर, उनके लिए नाश्ते का प्रबन्ध किया, वही अगले दिन हाइवे पर रात के समय होने वाले हादसों से बचाओ के लिए रेडियम टेप लगाने का अभियान किया, वही एक दिन फ्री रिक्शा सेवा के द्वारा लोगो को फ्री रिक्शा की सेवा दी, और कल हलवा वितरण कर करुणा कार्य किया।

वर्क संस्था के कार्येकर्ता ने बताया सहारनपुर नगर में संस्था सब समाज की भलाई के लिए लगातार सेवा कार्य करती रहती है और लोगो को फायदा पोहचाती रहती है जैसे निशुल्क भोजन वितरण, निशुल्क मैडिकल कैंप, वर्क स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अनाथ आश्रम जा कर ज़रुरत का सामान देना, कंबल वितरण, जरूरतमंदों में राशन वितरण,आदि।
वर्क संस्था कही से चन्दा या फंड नही लेती है। लोकल कार्यकर्ता खुद के पैसों से ये सब कार्यक्रम करते है और अपना ही समय देते है।

प्लाटिक फ्री – स्वच्छता अभियान में शामिल होने वाले वर्क कार्यकर्ताओं में नदीम मलिक, अदील फारूक, शफात अजीम, अयाज़ उल हक, आबिद हसन, मोहम्मद जावेद और आसिफ अंसारी शामिल रहे।

Related posts

पंचायती राज दिवस: इतिहास और इसका महत्व

Rajnitin Singh Rawat

सहारनपुर में औद्योगिक कार्यशाला का उद्घाटन करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी।

Rajnitin Singh Rawat

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक राजनेता विनय सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment