27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों को जल से नल मिला: महापौर

-नारियल फोड़कर नये टयूववैल निर्माण कार्य का शुभारंभ करते महापौर डॉ.अजय कुमार
प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों को जल से नल मिला: महापौर

  • वार्ड 18 लेबर कॉलोनी व वार्ड 27 प्रेमपुरी कॉलोनी में नये टयूवैलों का निर्माण शुरु
    सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 18 लेबर कॉलोनी व वार्ड 27 प्रेमपुरी कॉलोनी में नारियल फोड़कर नये टयूवैल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन दोनों टयूववैलों का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।
    महापौर डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और योगी जी की सरकार जन जीवन को खुशहाल बनाने के लिए रात दिन काम कर रही है। लगातार योजनाओं का लाभ लोगों तक पहंुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पीने का पानी मयस्सर नहीं था प्रदेश में ऐसे एक करोड़ 6 लाख से अधिक लोगों को नये पानी कनेक्शन देकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नगर निगम सहारनपुर लोगों की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
    इससे पूर्व वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई और नारियल फोड़कर नये टयूववैलों का निर्माण कार्य शुरु कराया गया। पार्षद इसम सिंह, वीरसेन सिद्धू, मयंक गर्ग व पार्षद अनिल मित्तल ने महापौर का स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमपाल कटारिया व संदीप रावत सहित शहर के अनेक प्रबुद्ध लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

Related posts

गरुड़ बैजनाथ में केंद्रीय अध्यक्ष श्री पूरण सिंह कठेत जी का भव्य स्वागत

Rajnitin Singh Rawat

कांग्रेस, सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीयों ने
नामांकन पत्र भरे

Rajnitin Singh Rawat

स्वर्गीय बाबा मोहन उत्तराखंडी 19वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल ने दी श्रद्धांजलि

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment