27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए पौधारोपण जरुरी: महापौर

-श्री शाकुंभरी विहार में निगम की भूमि में पौधारोपण करते मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व निगम दल नेता संजय गर्ग तथा अन्य अधिकारी
-नगर निगम ने किया श्री शाकुंभरी विहार में तीन हजार पौधों का रोपण
सहारनपुर। शहर को कार्बन न्यूट्रन बनाने के लिए महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज श्री शाकुंभरी विहार स्थित एबीसी सेंटर के निकट तीन हजार पौधों का रोपण किया। महापौर ने कहा कि विकसित नगर विकास के लिए हरित पट्टी और शहरी वन क्षेत्र बहुत आवश्यक है, उसी दिशा में एक कदम उठाते हुए यह पौधारोपणा किया गया है।
शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए नगर निगम द्वारा बेहट रोड़ स्थित श्री शाकुुंभरी विहार में निगम की भूमि में अमरुद, बोतल ब्रुश, जामुन, पापड़ी सहित अनेक प्रजाति के तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने पौधारोपण करने के साथ ही निगम के उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि पौधों की पूरी तरह देखभाल की जाए।
महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि किसी भी विकसित नगर के विकास और उस शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए पौधारोपण बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण निगम द्वारा किया गया है। यहां मियावाकि तकनीक का उपयोग किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी कुछ दिन पहले अपने एक संवाद में मियावाकि तकनीक की बात की थी। पहले भी इस तकनीक पर सहारनपुर में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पौधारोपण नगर निगम द्वारा शहर में हरित पट्टी और वन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने कहा कि महानगर का पर्यावरण संतुलन बनाये रखने और महानगर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है, अभी महानगर में और भी पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपने अपने घर-प्रतिष्ठान में एक एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जलकल राधेश्याम, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा, सहित अनेक अधिकारियों तथा निगम में दल नेता व पार्षद संजय गर्ग और पार्षद सुलेख ने भी पौधा रोपण किया।

Related posts

सफाई मित्रों के सहयोग के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ रिलीजन एंड नॉलेज (WORK)वर्क संस्था ने 8 सितंबर 2024 दिन रविवार, कम्पनी गार्डन, सहारनपुर में स्वच्छता अभियान किया

Rajnitin Singh Rawat

नव फूड कोर्ट एरोमा रिसोर्ट का शुभारंभ

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment