27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के अहम सदस्यता अभियान

आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के अहम सदस्यता अभियान में सहारनपुर के लोकप्रिय व तेजतर्रार शिक्षक नेता आदरणीय रजनीश चौहान जी एवं उनके अहम सहयोगी व शिक्षक नेता श्री ज्ञानेंद्र सिंह पुंडीर जी एवं दर्जनभर अपने शिक्षक साथियों के साथ ने सहारनपुर जिले के विद्यालयों का सघन दौरा कर संगठन के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान के आज पहले दिन आदरणीय चौहान जी ने जनता इंटर कॉलेज अम्बेहटा चांद, आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव, एमपी इंटर कॉलेज शिमलाना, सती स्मारक इंटर कॉलेज कुलादडी, भायला इंटर कॉलेज भायला एवं ठाकुर हरफुल इंटर कॉलेज रनखण्डी सहारनपुर के विद्यालयों पर पहुंचकर सदस्यता फार्म वितरित करने के साथ अध्यापकों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई। इस अभियान में इकाइयों पर संबोधन के दौरान आदरणीय चौहान जी ने परम श्रद्धेय स्वामी ओम प्रकाश शर्मा जी के संघर्षों को उनके द्वारा दिलाई गई शिक्षक उपलब्धियों को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट मैं शिक्षकों को आस्थावान होने का संदेश दिया। शर्मा जी के द्वारा दिखाए गए उनके संघर्षों उनके आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षक समाज तथा शिक्षक हित के लिए सबको एकजुट होने के लिए निवेदन भी किया। निश्चित तौर पर सहारनपुर के विद्यालयों में आज का यह दौरा काफी सफल रहा। सदस्यता अभियान के दौरे कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय इकाई पर पहुंचने के साथ ही समाप्त होगा। सदस्यता अभियान के क्रम में यह टीम कल फिर अपने नियत समय पर विद्यालय इकाइयों के लिए रवाना होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिंदाबाद।
परम श्रद्धेय स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा अमर रहे।
माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी जिंदाबाद।
माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जिंदाबाद।
माननीय जगबीर किशोर जैन जिंदाबाद।
माननीय रजनीश चौहान जिंदाबाद।

Related posts

पौड़ीगढ़वाल के पंचूर गांव में राजपूत बिष्ट परिवार में पैदा हुए गोरक्षा पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

Rajnitin Singh Rawat

मेला गुघाल में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन

Rajnitin Singh Rawat

बोर्ड की विशेष बैठक में पार्षदों ने ली एक घण्टा श्रमदान की शपथ

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment