27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

समाज सेवा व विकास कार्य कराना ही सर्वाेच्च प्राथमिकता: डॉ.अजय सिंह

सहारनपुर। भाजपा मेयर पद के उम्मीदवार डॉ.अजय सिंह ने कहा कि नगर का विकास व समाज सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हालांकि वह पिछले लम्बे समय से चिकित्सक के माध्यम से जनसेवा को समर्पित रहे और भविष्य मंे भी रहेंगे।
आज नामांकन के उपरांत अनौपचारिक भेंट में डॉ.अजय सिंह ने कहा कि भाजपा उनके बड़ो की कार्यशैली को देखते हुए उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नगर का विकास कराया जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से है, जिन्होंने सदैव ही समाज सेवा के रूप में कार्य किये है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पहले से ही भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि नगर का विकास व समाज सेवा करना ही उनका प्रमुख दायित्व होगा, जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में नगर निगम में निवर्तमान महापौर संजीव वालिया द्वारा नगर विकास के लिए अनेकों कार्य किये गये है और उन्हीं कार्यो को आगे बढ़ाते हुए वह नगर का विकास करायेंगे और समाज सेवा को पूरी तरह समर्पित रहेंगे। डॉ.अजय सिंह ने मुकाबले के संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है, बल्कि सभ का उनसे मुकाबला है। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे योगी सरकार के विकास कार्यो का बोलबाला है और सरकार धारा प्रवाह के रूप में विकास कार्य करा रही है और कानून व्यवस्था को भी पूरी तरह चुस्त दुरूस्त किया हुआ है, जिसके बल पर भाजपा पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने जा रही है।

Related posts

गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक का रिबन काटकर उद्घाटन करते मेयर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुम्बर व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

कांवड़ मेले को जीरो वेस्ट बनाएं: महापौर. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी पूरी कांवड़ यात्रा: नगरायुक्त

Rajnitin Singh Rawat

ईदगाह रोड पर नाला सफाई करती निगम की पोकलेन
ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment