27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

नगर निगम-109 कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करने का मामला

कर्मचारियों का पक्ष भी सुना जायेगा: तिवारी
-109 कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करने का मामला
सहारनपुर। अपर नगरायुक्त एस के तिवारी ने कहा है कि कुछ लोग नगर निगम के 109 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द होने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोग आधे अधूरे तथ्यों के साथ बात कर रहे है, जो गलत है।
उल्लेखनीय है कि काफी अरसा पहले पिता के त्यागपत्र देने के बाद उनके उत्तराधिकारियों को उनके स्थान पर निकायों में नियुक्ति दे दी गयी थी। सहारनपुर में ऐसी कुछ नियुक्तियां की गयी थी। ऐसा ही एक मामला उच्च न्यायालय में जाने के बाद न्यायालय ने उक्त नियुक्ति के सम्बंध में प्रदेश शासन को मार्गदर्शन दिया है। शासन ने उसी परिपेक्ष में वर्ष 2002 के एक शासनादेश का उल्लेख करते हुए इन नियुक्तियों के सम्बंध में नगरायुक्त को आदेश जारी किये है।
अपर नगरायुक्त व प्रभारी नगर स्वास्थय अधिकारी एस के तिवारी ने बताया कि उक्त आदेश के सम्बंध में अभी नगर निगम सहारनपुर द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उक्त नियुक्तियों के सम्बंध में तथ्यों की जानकारी, तत्कालीन परिस्थितियों एवं कानूनी पक्ष का विस्तृत अध्ययन करने आदि के सम्बंध में नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्बंधित का पक्ष जानने के लिए उसे भी सुना जायेगा। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद उससे शासन को अवगत कराया जायेगा उसके बाद शासन से जो निर्देश दिया जायेगा उसी के आधार पर अग्रिम कदम उठाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्य निगमों व निकायों की प्रक्रिया को भी देखा जायेगा। अपर नगरायुक्त ने कहा कि फिलहाल किसी को हटाने का निर्णय नही ंलिया गया है। किसी भी कार्रवाई के लिए शासन के निर्देशानुसार ही कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी। लेकिन इस सम्बंध में कुछ लोग व कुछ मीडिया संस्थान भ्रामक प्रचार कर समाज में रोष पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं जो निन्दनीय है।

Related posts

उत्तर भारत के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय निर्भय पाव शर्मा की माता जी एवंहमारे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा जी की पूज्य दादी जी श्री मति कुंती पाल जी का देहावसान

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्रांति दल का हल्द्वानी में दो दिवसीय केन्द्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Rajnitin Singh Rawat

नगर निगम के 5 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “विकास रथ” का लोकार्पण करते रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment