27.7 C
Sahāranpur
March 22, 2026
Uncategorized

नगर निगम के 5 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “विकास रथ” का लोकार्पण करते रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया

नगर निगम के 5 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “विकास रथ” का लोकार्पण करते रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया व अन्य रेल मंत्री ने किया विकास रथ का लोकार्पण सहारनपुर। नगर निगम की 5 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “विकास रथ” का आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ.पुरूषोत्तम,मेयर संजीव वालिया, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने लोकार्पण किया। किशोर शर्मा द्वारा संचालित लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी व जगपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, जिला प्रभारी डी के शर्मा, नवाब सिंह नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता आदि शामिल रहे। साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र आज़म द्वारा संपादित 120 पृष्ठों की पुस्तक “विकास रथ” को 1857 की क्रांति के उन अमर शहीदों को समर्पित किया गया है जिन्हें सहारनपुर में फांसी पर लटकाया गया था तथा जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने में अपना जीवन होम कर दिया। पुस्तक में नगर निगम की पांच साल की उपलब्धियों को सचित्र वर्णित किया गया है। इन उपलब्धियों में कान्हा उपवन गौशाला का निर्माण, गाय के गोबर से निर्मित जैविक खाद सहित विभिन्न उत्पाद, डिवाइडरों के निर्माण के साथ ही वृहद् वृक्षारोपण, सभी 70 वार्डों में 58 हज़ार से अधिक एलईडी लाइट, नगर निगम परिसर का सौंदर्यीकरण, शुद्ध पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक और नलकूपों का निर्माण, दिल्ली रोड व बूढ़ी माई चौक सहित महानगर से लगभग सवा सौ कूड़ा घरों का समापन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और एम आर एफ सेंटरों का निर्माण, बेहट रोड पर कूड़ा निस्तारण के लिए एक सौ बीघा भूमि खरीद कर प्लांट निर्माण का कार्य शुरू करने, मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट मशीन, जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, नुमाइश कैंप में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण, जलभराव की समस्या से शहर को मुक्त कराने के लिए बड़ी संख्या में नालों सड़कों नालियों आदि के निर्माण के साथ ही महानगर के सौंदर्यीकरण की झलक भी किताब में है। सहारनपुर के विकास और नगर के प्रति अपने दायित्व और प्रतिबद्धता को लेकर मेयर संजीव वालिया ने भी पुस्तक के माध्यम से जनता से संवाद किया है। पुस्तक में सभी पार्षदों व वार्डों के विवरण के साथ ही महानगर में शामिल किए गए 32 गांवों की सूची भी दी गई है। संपादक डॉ वीरेन्द्र आज़म ने सहारनपुर का संक्षिप्त इतिहास और नगर निगम का इतिहास भी पुस्तक में लिखा है।

Related posts

जागरूकता ही अग्नि से सुरक्षा का उपाय: प्रताप सिंह

Rajnitin Singh Rawat

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।‌‌ ।

Rajnitin Singh Rawat

संक्रांति काल का अर्थ है, एक से दूसरे में जाने का समय।

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment